Last Updated on 1 year by Editorial Staff
Blood Group Kaise Check Kare: इस आर्टिकल में आप जानेंगे कैसे ब्लड ग्रुप कैसे चेक करते हैं? ब्लड ग्रुप कैसे पता करते हैं मानव शरीर में रक्त का क्या महत्व होता है…
मानव शरीर में रक्त का महत्व:-
मानव शरीर में रक्त भोजन एवं ऑक्सीजन की पूर्ति करता है। रक्त शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है। R B C (लाल रक्त कणिकाएं) फेफड़ों से ऑक्सीजन को शरीर के सभी अंगों तक पहुँचता है। W B C (श्वेत रक्त कणिकाएं) शरीर मे आये कीटाणुओ से रक्षा करता है।
Blood Group Kaise Check Kare:-
ब्लड ग्रुप मुख्यतः दो स्लाइड एवं तीन एंटीजन की मदद से किया जाता है।
ब्लड ग्रुप कैसे चेक करते हैं?
जिसके लिए हमारे शरीर से ब्लड लिया जाता है। तीन बूंद लाइट में अलग-अलग रखा जाता है,जिसमे तीन एंटीजन के प्रयोग कर ब्लड ग्रुप पता किया जाता है।
ब्लड ग्रुप टाईप्स- ब्लड ग्रुप मुख्यतः चार प्रकार के होते हैं। इसमे पॉजिटिव(➕)और (नेगेटिव) ⛔ होते है।
ब्लड ग्रुप:- A,B,O,AB
पॉजिटिव ब्लड ग्रुप:- A+,B+,O+AB+
विपरीत नेगेटिव ब्लड ग्रुप:-A-,B-,O-,AB-
मुख्य रूप से आठ ब्लड ग्रुप होते हैं और भी ब्लड ग्रुप है जो कि परसेंटेज में नहीं गिनती में होते हैं। उदाहरण के लिए बॉम्बे ब्लड ग्रुप इसके भी अलग- अलग टाइप्स होते हैं।
ब्लड ग्रुप के पार्ट्स:-
जिस प्रकार हमारे शरीर के अलग-अलग पार्ट्स होते हैं अलग-अलग कार्य करने के लिए ठीक उसी प्रकार ब्लड के भी अलग-अलग पार्ट्स होते हैं,जिनका अलग-अलग कार्य होता है।
प्रत्येक ब्लड ग्रुप में ये सभी पार्ट्स होते है:-
1.प्लेटलेट्स
2.प्लाजमा
3.सेल
इनके कार्य :-
- प्लेटलेट्स :- रक्त को थक्का जमाने मे मदत करता है।
इसकी आवश्यकता क्यों :- अगर हमारे शरीर का कोई अंग कट जाता है या कहीं एक्सीडेंट होने पर रक्त बहने लगता है, जिस को रोकने के लिए प्लेटलेट्स अपना भूमिका निभाता है। अगर प्लेटलेट्स की कमी पाई जाएगी या प्लेटलेट्स ना हो तो इस कंडीशन में व्यक्ति की जान भी जा सकती है।
- प्लाज्मा:- शरीर के लिए आवश्यक पोषक पदार्थ को शरीर के सारे अंगों तक पहुंचाता है।
इसकी आवश्यकता क्यों :– हमारे शरीर को कार्य करने के लिए जो भी ऊर्जा की आवश्यकता होती है इसके लिए पोषक पदार्थ को हमारे प्रत्येक अंग तक पहुंचाने का कार्य प्लाज्मा करता है।
- सेल :- सेल में RBC, WBC एवं प्लेटलेट्स होते है। इनकी आवश्यकता क्यों:- ऊपर आप को बता दिया गया है। रक्तदान जीवनदान
वेट गेन कैसे करे | 3 महीने में Weight Gain करने का शानदार तरीका
मानव शरीर के रक्त का कोई विकल्प नहीं है, इसे किसी फैक्टरी में या अन्य किसी तरीके से नहीं बनाया जा सकता। सिर्फ मानव शरीर ही इसका एकमात्र साधन है और इसकी पूर्ति सिर्फ रक्तदान द्वारा रक्तदाता ही कर सकता है।